कांग्रेस ने अपनी आर्थिक हालात को सुधारने के लिए सोमवार को 'डोनेट फॉर देश' नाम से क्राउड फंडिंग केंपेन शुरू किया था। अब मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी इस कैंपेन का हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने अपने X हैंडल पर डोनेट फॉर देश कैंपेन को लेकर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

दिग्विजय सिंह ने लिखा है, Donate for Desh योजना के अंतर्गत मैंने आज ₹1,38,000/- कांग्रेस अकाउंट में जमा कर दिये। यदि आप भी चाहते हैं देश में भाईचारा शांति बनी रहे, भारतीय संविधान बना रहे ग़रीबों का SCST का किसानों का मज़दूरों का हक़ बना रहे अन्याय व अत्याचार के ख़िलाफ़ कांग्रेस लड़ती रहे तो आप अवश्य सहयोग करें। http://donateinc.in पर क्लिक करें और लोकतंत्र बचाने के लिए योगदान दें। 
@INCMP @INCIndiaज

गौरतलब है कि कांग्रेस के 138 वर्ष पूरे होने पर डोनेट फॉर देश नाम का अभियान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को प्रारंभ किया था। इसके तहत हर कांग्रेस पदाधिकारी को पार्टी को 138 के मल्टीपल के रूप में फंडिंग करनी होगी। कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 138 रुपए, 1,380 रुपए, 13,800 रुपए राशि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कांग्रेस के खाते में डालने का अनुरोध किया है, ताकि कांग्रेस एक बेहतर भारत के लिए काम कर सके।