मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर वायरल कमलनाथ के एक वीडियो पर टिप्पणी की कि ' एक पूर्व मुख्यमंत्री दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री के लिए कह रहा है जाओ उनके कपड़े फाड़ो, उनके बेटे के कपड़े फाड़ो । यह भी कहा गया कि छिंदवाड़ा के टिकट नकुलनाथ घोषित करेंगे और नकुलनाथ के घोषित करने के बाद फिर दिल्ली से घोषित होंगे और दो टिकट उन्होंने घोषित भी कर दिए । अरे क्या सोनिया गांधी की कांग्रेस अलग है और कमलनाथ की कांग्रेस अलग है.? मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कितनी है... कांग्रेस किसकी है.....? यह जनता जानना चाहती है....?

विधानसभा चुनाव के ठीक पहले राजनीतिक माहौल में रोचकता के साथ ही सस्पेंस और गुस्से का मिला-जुला माहौल है। आज चुनावी वचन पत्र जारी करने के दौरान पार्टी में कलह की खबरों के बीच कांग्रेस बड़े नेताओं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच नोंकझोंक की तरह हंसी-मजाक हुआ। कांग्रेस ने वचन पत्र जारी करने के लिए मंच सजाया तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने संबोधन के दौरान कपड़े फाड़ने वाली बात का खुद जिक्र कर दिया। 

संभवतः वे अधिक सवालें से बचने के मूड में थे। उन्होंने कहा आपने सबसे पहले दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ने को लेकर प्रश्न पूछा था। मैंने आपको जवाब में कहा था कि अगर आपकी बात न मानें तो आप भी उनके (दिग्विजय सिंह) कपड़े फाड़ दीजिए, इसी बीच, दिग्विजय सिंह कुर्सी पर बैठे-बैठे कमलनाथ को टोकते हुए बोले, एक मिनट ........ मिनट... फॉर्म ए और फॉर्म बी पर दस्तखत किसके होते हैं? पीसीसी प्रेसिडेंट के... तो कपड़े किसके फटने चाहिए...बताओ ।