मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच आज दीपावली का त्योहार हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। दीपावली के उत्साह ने चुनावी जोश को और बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी दीपावली के दिन भी चुनावी मैदान में नज़र आएंगे।

सीएम शिवराज भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चार सभाओं को संबोधित करेंगे। दीपावली के दिन वे मालथोंन (खुरई) बेरसिया (भोपाल), कुक्षी (धार) उधमखेड़ी (सारंगपुर ) विधानसभाओं में चुनाव प्रचार के लिए पहुचेंगे।

इसी तरह सीएम शिवराज ने धनतेरस के दिन भी 11 चुनावी सभाओं को संबोधित किया और शाम को भोपाल के चौक बाजार में लाड़ली बहनों के साथ खरीददारी करने पहुंचे थे।

आचार संहिता लगने के बाद से अब तक सीएम शिवराज 122 विधानसभा सीटों पर सभाएं कर चुके हैं, और चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तक कुल 180 से अधिक सीटों को कवर करेंगे।