एमपी अजब है और गजब भी है। यहां पर हर बार कुछ न कुछ अलग यानि कि लीग से हटकर होता आया है। इस बार भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक अनोखा प्रयोग कर रहे हैं। इस प्रयोग में भोपाल के लोग कलेक्टर आशीष सिंह के सवालों के जवाब देकर वोटर नंबर 1 बन सकते हैं।

जी हां भोपाल में कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज़ पर भोपाल में कौन बनेगा वोटर नंबर 1 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 10 नवंबर शुक्रवार को शाम 5:30 बजे डीबी माल में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भोपाल की आम जनता हॉट सीट पर होगी। वहीं कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह हॉट सीट पर बैठे लोगों से मतदाता जागरूकता से जुड़े प्रश्न करेंगे।

सही जवाब देने वालों को दीपावली के मौके पर गिफ्ट हैंपर, डिस्काउंट कूपन और भाई दूज के दिन का मूवी टिकट जैसे कई सारे तोहफे दिए जाएंगे। तो आप भी इस मौके का फ़ायदा उठाना चाहते हैं, तो इस मौके को चूकें नहीं, 10 नवंबर शुक्रवार शाम 5:30 बजे डीबी मॉल पहुंचे और कलेक्टर भोपाल के सवालों का सामना करें और एक जागरूक मतदाता होने का सबूत देते हुए सवालों के सही जवाब दे और ढेरों इनाम पाएं।