मप्र में एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने के बाद सियासी सरगर्मी उफान पर है। बारिश व मावठे के ठंडे दौर में इन नतीजों ने गर्माहट पैदा कर दी है। हालांकि मप्र को लेकर जो गणना सामने आई है, उससे सस्पेंस बन गया है।

अधिकांश लोग इन नतीजों को लेकर भ्रमित भी नजर आ रहे हैं और इसीलिये अब 3 दिसंबर को मतगणना की तारीख बहुत अहम हो गई है। भाजपा ने इन नतीजों पर सभी प्रतिक्रिया दी है और लाडली बहना को गेमचेंजर बताया है। वहीं कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को संदेश भेजा है कि इन नतीजों से भ्रमित न हों तथा पूरी ताकत से मतगणना के दिन जुटे रहें। गौरतलब है कि ज्यादातर एक्जिट पोल में भाजपा मजबूत दिख रही है। उसे स्पष्ट बढ़त मिलती दिखाई गई है। अब दोनों दल मत प्रतिशत व सीटों पर हार जीत का गणित लगा रहे है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी, शाह, नड्डा की कामयाब रणनीति व जनता के आर्शीवाद से हम बहुमत पाने जा रहे है। उन्होंने कहा कि जो कह रहे थे। कि 'कांटे की टक्कर, 'लाडली बहनों ने सारे कांटे निकाल दिये। हम जहां भी गए, महिलाएं स्वागत व समर्थन किया।

दूसरी तरफ वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी को 130 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। क्योंकि एग्जिट पोल के नतीजे बहुत अलग हैं। हम इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते। सिंह ने कहा कि मैं आश्वस्त कर सकता हूं कि कांग्रेस को मध्य प्रदेश में 130 से अधिक सीटें मिलेंगी, क्योंकि लोग परिवर्तन चाहते हैं।

मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तो एग्जिट पोल में बीजेपी की भारी जीत का श्रेय 'मोदी का चेहरा और शिवराज के काम' को दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव मोदी के चेहरे पर लड़ा गया।

पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि जनता मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर मुहर लगाने के लिए तैयार है। भाजपा की जीत की भविष्यवाणी करने वाले अधिकांश एग्जिट पोल से कांग्रेस कार्यकर्ताप्रभावित न हों। क्योंकि देश टेलीविजन से नहीं, बल्कि विजन से चलता है।

यह रहे हैं निष्कर्ष

  • 'न्यूज 24 टुडेज चाणक्या' के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा को 45 प्रतिशत मतों के साथ 151 सीटें मिल सकती हैं तो भाजपा को 38 प्रतिशत मतों के साथ सकता 74 सीटों से संतोष करना पड़ है।
  • 'इंडिया टीवी-सीएनएक्स' के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में कांटे का मुकाबले का अनुमान लगाया गया है, लेकिन बीजेपी को बढ़त दिखाई गई है। इसके अनुसार, भाजपा को 116 तो कांग्रेस को 111 सीटें मिल सकती हैं।
  • 'रिपब्लिक-मैट्रिज' के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसके मुताबिक, भाजपा को 118-130 सीटें मिल सकती हैं तो कांग्रेस को 97 से 107 सीटें हासिल हो सकती हैं।
  • 'टीवी9 पोलस्ट्रेट' के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में कांग्रेस को निर्णायक बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसके मुताबिक, कांग्रेस को 230 सदस्यीय विधानसभा में 111-121 सीटें मिल सकती हैं तो भाजपा के खाते में 106-116 सीटें जा सकती हैं।