इन्दौर का स्वच्छता में एकाधिकार खत्म हो गया है। इस बार के स्वच्छता सर्वेक्षण अवार्ड्स में इंदौर के साथ-साथ सूरत ने भी बाजी मार ली है। इसी के साथ बार इन्दौर के साथ सूरत भी देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। यानि नम्बर वन का खिताब इन्दौर और सूरत को एक साथ मिला है।

इंदौर स्वच्छता की सुपर स्टार सिटी है। ये माना जा रहा था, कि देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर स्वच्छता में एक बार फिर अव्वल बनेगा। और ऐसा हुआ भी इंदौर लगातार 7वीं बार स्वच्छता के मामले में देश में नंबर वन शहर बन गया, लेकिन इस बार का ये अवॉर्ड इंदौर के सूरत के साथ साझा करना पड़ा है। गुरुवार को दिल्ली में अधिकृत घोषणा के साथ इस पर मुहर लग गई।

11 जनवरी को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इंदौर और सूरत को सम्मानित किया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर नगर निगम की 85 सदस्यीय टीम दिल्ली पहुँच चुकी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी अहमदाबाद से दिल्ली पहुँचे ।

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय करीब एक हफ्ते पहले ही इसकी घोषणा कर चुके हैं। खास बात ये है, कि सूरत इस बार भी बिल्कुल बराबरी के मुकाबले रहा। यह चर्चा भी रही कि दोनों शहरों को संयुक्त से रूप से यह खिताब मिल सकता है।

बुधवार शाम को हुई रिहर्सल में भी अंकों का खुलासा नहीं किया गया। इस बार नौ हजार अंकों के हिसाब से रैंकिंग की गई है, जिसमें ट्यूलिप इंटर्नशिप, 3 आर, एक्यूआई, सफाई मित्र सुरक्षा और सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के अंक बढ़ाए गए हैं।