प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आए थे, वहीं सरकार बनने के बाद 18 और 19 दिसंबर को विधानसभा सत्र में निर्वाचित विधायकों ने विधायक पद की शपथ ली थी। इस बीच, पूर्व सीएम कमलनाथ ने विधानसभा अध्यक्ष से बाद में शपथ लेने का अनुरोध किया था। वहीं दो अन्य विधायक सोहन वाल्मीक कसरावद विधायक सचिन यादव के भी इस दिन ही शपथ लेने की खबर है।
पूर्व मुख्यमंत्री और छिंदवाड़ा विधायक कमल नाथ एक महीने बाद राजधानी भोपाल के दौरे पर रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने आखिरी बार 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद 5-6 दिसंबर को भोपाल का दौरा किया था। पूर्व सीएम कमल नाथ अपने सांसद बेटे नकुल नाथ के साथ सीएम हाउस पहुंचे थे और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी, जिसके बाद से पूर्व सीएम कमल नाथ भोपाल नहीं आ सके।
बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ कल 7 जनवरी को राजधानी भोपाल पहुंचेंगे। इसके बाद वे 8 जनवरी को वह विधानसभा पहुंचेंगे और विधायक पद की शपथ लेंगे। पूर्व सीएम कमल नाथ के अलावा कसावर विधायक सचिन यादव और परासिया विधानसभा सीट से विधायक सोहन वाल्मिक भी विधायक पद की शपथ लेंगे। सोहन वाल्मिक पारिवारिक कारणों से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सके थे।