भोपाल: मप्र से राज्यसभा के भाजपा के पुन: चार सदस्य चुने जायेंगे जबकि एक सदस्य कांग्रेस से चुना जायेगा। दरअसल मप्र से वर्तमान राज्यसभा सदस्य अजय प्रताप सिंह, कैलाश सोनी, धर्मेन्द्र प्रधान एवं डा. एल मुरुगन (सभी भाजपा से) एवं कांग्रेस से राजमणि पटेल का कार्यकाल चार माह बाद 2 अप्रैल 2024 को खत्म होने जा रहा है। हाल के विधानसभा आम चुनावों में भाजपा को 163 विधायकों का भारी बहुमत मिला है जबकि कांग्रेस को मात्र 66 सीटें मिली हैं। दोनों पार्टियों को मिली सीटों की संख्या से भाजपा से चार एवं कांग्रेस से एक व्यक्ति पुन: आने वाले राज्यसभा चुनाव में छह वर्ष के लिये चुने जायेंगे। राज्यसभा चुनाव में विधायक ही वोट डालते हैं।
🏏 खेल
मप्र से राज्यसभा के भाजपा के पुन: चार सदस्य चुने जायेंगे
दोनों पार्टियों को मिली सीटों की संख्या से भाजपा से चार एवं कांग्रेस से एक व्यक्ति पुन: आने वाले राज्यसभा चुनाव में छह वर्ष के लिये चुने जायेंगे..!!