राजधानी के वल्लभ भवन में गुरुवार को शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक हुई। बैठक में सीएस इकबाल सिंह बैंस को विदाई दी गई। सीएस इकबाल सिंह बैंस रिटायर हो गए हैं। दो बार एक्सटेंशन मिलने के बाद उनका कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो गया।

इकबाल सिंह बैंस के विदाई समारोह में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा-अपने लिए जिए तो क्या जिए? देश और समाज के लिए जीना ही जीना है। बैस ने यही किया है। उन्होंने अच्छा काम किया, जो भी उन्हें सौंपा गया, उसे बिना किसी तनाव या दबाव के पूरा किया। कोविड के दौरान भी उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया। सीएम राइज स्कूल, सिटीजन चार्टर और आनंद उनकी सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियां रहीं।

कैबिनेट बैठक के दौरान प्रमुख अधिकारियों ने सीएस इकबाल सिंह बैंस के कार्यकाल को याद किया। सीएस बैस ने अपने फेयरवेल में कहा- ये एक पड़ाव है...कोई अंत नहीं। काम करेंगे, सक्रिय रहेंगे। वे आनंदविभाग को अपनी प्रमुख उपलब्धि मानते थे।

इसके साथ ही मध्य प्रदेश की नई मुख्य सचिव वीरा राणा ने पदभार संभालते ही काम शुरू कर दिया। नवनियुक्त मुख्य सचिव वीरा राणा ने बैंस को बधाई दी।

बल्लभ भवन में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव का विदाई कार्यक्रम हुआ। इस बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान, सीएस इकबाल सिंह बैंस, नवनियुक्त सीएस वीरा राणा समेत सभी विभागों के प्रमुख सचिव और प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।