मध्यप्रदेश में नई सरकार ने कामकाज संभाल लिया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बाद गुरुवार को 9 बार के विधायक और वरिष्ठ बीजेपी नेता गोपाल भार्गव ने प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ ली। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने उन्हें प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ लेने से पहले गोपाल भार्गव का बड़ा बयान सामने आया है। भार्गव ने कहा कि परंपरागत रूप से प्रोटेम स्पीकर वरिष्ठता के आधार पर दिए जाते हैं।

कैबिनेट में शामिल होने को लेकर उन्होंने कहा कि प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने का मतलब यह नहीं है कि मैं मंत्री नहीं बन सकता। मंत्रिमंडल में कौन शामिल होगा इसका फैसला मुख्यमंत्री और संगठन करेगा। मंत्रिमंडल का गठन कब होगा यह मुख्यमंत्री तय करेंगे।