मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अधयक्षता  में श्रीरामचंद्र वनगमन पथ ट्रस्ट की पहली बैठक ग्रामोदय विश्वविद्यालय सभागार में शुरू हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्वालियर-बेंगलुरु हवाई सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति पर्व की बधाई देते हुए कहा कि भगवान सूर्य का अवतरण हमारे लिए बहुत शुभ है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा सपनों, संकल्पों और भरोसे की यात्रा बन गई है। राम वन गमन पथ पर सरकार की ओर से विशेष बजट जारी कर सरकार ने जनता को तोहफा दिया है। इसके तहत श्रद्धालुओं को हवाई जहाज से अयोध्या भेजा जाएगा।

इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह भी ने भी नई दिल्ली से वर्चुअली ग्वालियर-बेंगलुरू और ग्वालियर- दिल्ली-अयोध्या विमान सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, चित्रकूट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

इसी पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सतना जिले के एक दिवसीय प्रवास पर 16 जनवरी को मझगवां विकासखंड के पटनाखुर्द और चित्रकूट पहुंचे। राम वन गमन पथ पर हुई बैठक में कलेक्टर, संबंधित विभागों और जिलों के अधिकारी भी मौजूद रहे। सीएम डॉ. मोहन यादव के आगमन से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये।