मैहर स्थित मां शारदा मंदिर के प्रधान पुजारी देवी प्रसाद पांडेय का मंगलवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्‍ली के एम्‍स में उनका इलाज़ चल रहा था। वे 75 वर्ष के थे।

पारिवारिक लोगों के मुताबिक़ उनकी पार्थिव देह को दिल्ली से मैहर लाया जा रहा है जहाँ बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। महज 12 वर्ष की उम्र से ही पूजा-पाठ में रम चुके  देवी प्रसाद पांडेय अपने पिता जी के बाद शारदा देवी मंदिर के प्रधान पुजारी बने थे।

वे  कई दशकों तक वे मातारानी की पूजा अर्चना करते आ रहे थे।  मां शारदा की आरती की रचना भी उन्होंने ही की। वे सिर्फ घर से मंदिर और मंदिर से घर तक ही आते जाते थे। पंडित देवी प्रसाद पांडेय के दो बेटे पंडित पवन महाराज और दिप्पू पांडेय हैं। मंदिर के प्रधान पुजारी देवी प्रसाद पांडेय के निधन से शोक की लहर है।