मध्यप्रदेश में ट्रैफिक पुलिस आज (बुधवार 22 नवम्बर) से सघन चैकिंग अभियान चलाएगी। इसके तहत हेलमेट और सीट बेल्ट की चेकिंग के लिए ट्रैफिक पुलिस सड़कों पर उतरेगी। ये चेकिंग अभियान लगातार 50 दिनों तक चलेगा। इसमें यातायात नियम तोड़ने वालों से स्पॉट फाइन वसूला जाएगा।

अभियान के तहत यातायात के नियमों का उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस 500 से 1000 हज़ार तक का जुर्माना वसूलेगी। साथ ही अभियान के अंतर्गत लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की हिदायत दी जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट ने प्रदेश में  दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चार पहिया वाहनों के लिए सीट बेल्ट की शतप्रतिशत अनिवार्यता के लिए निर्देश जारी किये हैं। इसके तहत 15 जनवरी 2024 तक की समय सीमा भी दी गई है।

इसी तारतम्य में ट्रैफिक पुलिस  ने यह 50 दिवसीय अभियान प्रारम्भ किया है। बड़ी बात यह है कि पहले भी ऐसे अभियान चलाये जा चुके हैं  लेकिन शुरूआती दिनों के बाद यह रस्मअदायगी भर रह जाता है। ऐसे में देखना यह है कि क्या इस बार ये सघन चेकिंग अभियान लक्ष्य को हासिल कर पाता है या नहीं।