भोपाल।इंदौर में पदस्थ रहे भ्रष्ट जिला पंजीयक सुधीर कुमार मिश्रा एवं ग्राम पंचायत अन्त्याना जनपद पंचायत देपालपुर जिला इंदौर में पदस्थ रहे योगेश दुबे की भ्रष्ट साधनों से अर्जित की गई सम्पत्ति राजसात की जायेगी। इसके लिये राज्य सरकार ने इन दोनों के भ्रष्टाचार संबंधी प्रकरण विशेष न्यायालय को सौंप दिये हैं जो इनके प्रकरणों पर विचारण कर राजसात करने के संबंध में निर्णय लेगा।