भोपाल। राज्य के जल संसाधन विभाग ने केन-बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन में संभागीय कार्यालयों के बीच कार्यों का आवंटन किया है। जल संसाधन विभाग के संभाग क्रमांक एक पवई जिला पन्ना के कार्यपालन यंत्री को प्रोजेक्ट से प्रभावित पन्ना टाईगर रिजर्व की वन भूमि के बदले गैर वन भूमि उपलब्ध कराने हेतु पन्ना जिले में अधिग्रहित किये जा रहे ग्रामों का भू-अर्जन तथा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं पुन: स्थापना संबंधी कार्य सौंपा गया है जिसमें एवं अन्य एजेन्सियों से भी समन्वय स्थापित करेंगे। 

इसके अलावा पन्ना जिले के 70 हजार हैक्टेयर एवं दमोह जिले के 20 हजार 101 हैक्टेयर में दोधन जलाशय से जल लिफ्ट कर पंपिंग सिस्टम, पाईप वितरण नेटवर्क तथा माईग्रो इरीगेशन, अनुसंधान, डिजायन, ड्राईंग, डीपीआर तैयार करने, भू-अर्जन, वन प्रकरण, वाईल्ड लाईफ एवं पर्यावरण एनओसी के कार्य भी सौंपे गये हैं।