मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार 2 जनवरी को मंत्रालय में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सीएम यादव ने कहा बुंदेलखंड और बघेलखंड जैसे क्षेत्रों के औद्योगिक विकास के लिए स्थानीय सुविधा अनुसार कंपनियों को उद्योग लगाने के लिए आकर्षित करने का प्रयास करें।
ये दिए निर्देश-
-प्रदेश में स्थानीय स्तर पर होने वाली उपज जैसे दूध, सोयाबीन, हर्बल और लघु वनोपज आदि की उपलब्धता अनुसार स्थानीय स्तर पर छोटी छोटी यूनिट लगवाने विभाग का अभियान चलाएं।
-उद्योग लगवाने के साथ-साथ उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए भी प्रयास करें। उद्योगों को आत्मनिर्भर और लाभजनक बनाए। इसके कार्य के लिए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बनाने की दिशा में काम किए जाएं।
-भविष्य की दृष्टि से नए रेलवे ट्रैक स्थापित किए जाएं और जल मार्ग के जरिए नए क्षेत्रों में उद्योग की स्थापना की योजना बनाए। जिले में आर्थिक रूप से सक्षम स्थानीय उद्योगपतियों को नए उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहन देने की योजना बनाएं।
-विभाग मशीन आधारित उद्योगों के साथ रोजगार आधारित उद्योग स्थापित कराएं। प्रदेश के भविष्य की संभावनाओं और उद्योगों की आवश्यकता अनुसार नीतियां बनाए