भोपाल: राज्य के वित्त विभाग ने सभी अन्य विभागों को परिपत्र जारी कहा है कि वे अपनी परियोजनाओं के डीपीआर एवं फिजिबिलिटी रिपोर्ट कम से कम समय में वास्तविकता के साथ तैयार करने के लिये पीएम गति शक्ति पोर्टल का उपयोग करें।
पोर्टल पर विवरण अपलोड कर मार्गों का एकरेखण तय करना, मार्ग जिस भूमि से गुजर रहा है उसके खसरा नंबर, मार्ग के एकरेखण में स्थित रेल, नहर, पुल-पुलियाों, जलप्रदाय लाइन, आप्टीकल फाइबर केबल, वन सीमा आदि की जानकारी मैप के माध्यम से अंकित की जा सकती है जिससे परियोजना प्रारंभ होने के पूर्व ही संबंधित विभागों से एनओसी/मंजूरी प्राप्त करने हेतु त्वरित निर्णय लिया जा सकता है।
ज्ञातव्य है कि पीएम गति शक्ति पोर्टल का विकास भास्कराचार्य अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान के माध्यम से किया गया है। इस पोर्टल पर सभी केंद्रीय विभागों द्वारा साझा की गई जानकारी उपलब्ध है।