मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव को लेकर चल रहे अटकलों पर बुधवार को विराम लग गया। मौजूदा मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को केन्द्र सरकार ने छह महीने का एक्सटेंशन दे दिया। अब वे 30 मई तक बतौर चीफ सेक्रेटरी बने रहेंगे।

इस संबंध में आदेश जारी हो गया। बड़ी बात यह रही कि 30 नवंबर को ही इकबाल सिंह बेंस सेवानिवृत होने वाले थे और रिटायरमेंट के दिन ही उनका कार्यकाल 6 महीने बढ़ाने का आदेश जारी हो पाया। मप्र में अगले साल विधानसभा चुनाव होने को हैं। ऐसे में मुख्य सचिव के नाम को लेकर निगाह लगी हुई थी।  

इस पद के लिए 1989 बेच के सीनियर अफसर अनुराग जैन और मोहम्मद सुलेमान का नाम भी चर्चाओं में था लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले नए सिरे से प्रशासनिक जमावट और व्यवस्थाएं को देखते हुए सीएम शिवराज ने इकबाल पर ही भरोसा जताया है जिसे प्रधानमंत्री ने भी हरी झंडी दे दी। 

प्रशसनिक गलियारों में यह भी चर्चा थी कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए बैंस का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया जा सकता है यदि ऐसा होता तो वे एक साल का एक्सटेंशन पाने वाले प्रदेश के पहले मुख्य सचिव होते।