मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच राजस्थान चुनाव को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजस्थान चुनाव प्रचार में रुचि नहीं दिखा रहे हैं जबकि मध्यप्रदेश में वे लगातार रोड शो और जनसभाएं कर रहे हैं।
यहाँ तक कि राहुल गांधी द्वारा राजस्थान चुनाव प्रचार का हिस्सा न बनने के कारण भी तलाशे जाने लगे थे। और कहा जा रहा था कि राहुल राजस्थान के स्थानीय नेतृत्व से खफा है। हालांकि इन अटकलों पर अब विराम लग रहा है।
15 नवम्बर की शाम 5 बजे मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रचार समाप्त होगा। इसके साथ राहुल गांधी राजस्थान में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार का आगाज़ करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 16 नवम्बर से राजस्थान में चुनाव प्रचार का हिस्सा बनेंगे।
पत्रकार Shakeel Akhtar @shakeelNBT नाम के यूजर ने अपने X हैंडल पर राहुल गांधी के पूरे कार्यक्रम का ब्यौरा देते हुए एक नोट साझा किया है। उन्होंने लिखा है, जो कह रहे थे कि राहुल राजस्थान क्यों नहीं आ रहे वह जान लें की मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ का चुनाव प्रचार 15 नवंबर की शाम समाप्त होते ही राहुल 16 नवंबर को सीधे राजस्थान पहुंच रहे हैं। @Shadab524 ने 16 नवंबर का प्रस्तावित प्रोग्राम बता दिया। इसके बाद लगातार दौरे हैं। राजस्थान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी 16 नवम्बर से शुरू करेंगे प्रचार। 15 नवम्बर की शाम 5 बजे मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रचार समाप्त होगा।