एमपी में चुनावी माहौल जोर पकड़ता जा रहा है। विधानसभा चुनाव में जीत का ताज पहनने सभी दल जोर आजमाइश कर रहे हैं। साथ ही एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप और तंज कसने से भी नहीं चूक रहे हैं।
यानि कि बस मौका ढ़ूढ रहे हैं, कि कैसे एक-दूसरे को कैसे कटघरे में ला खड़ा कर दिया जाए। अब पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के दिल्ली जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जमकर निशाना साधा है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का कहना है, कि जय और वीरू की जोड़ी जो कहती है कि बीजेपी भ्रम फैला रही है तो दिल्ली उन्हें क्यों बुला रही है। कांग्रेस के जय और वीरू लूट के माल के लिए लड़ रहे हैं।
सीएम ने कहा कि इससे पहले भी 2003 तक मिस्टर बंटाधार ने पूरे राज्य को लूटा और बर्बाद किया था। एक साल के अंदर ही कमल नाथ ने इसे भी लूट का अड्डा बना दिया। अब विवाद यह है कि आगे किसे लूटना चाहिए, कितना लूटना चाहिए और कितना हिस्सा रखना चाहिए। क्या दिल्ली भी इसमें शामिल है?