बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और हिंदुवादी नेता जयभान सिंह पवैया की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया जानकारी के आधार पर उनकी सुरक्षा बढ़ाकर Z श्रेणी की कर दी गई है। खबर आई थी कि राम मंदिर से जुड़े नेताओं को कट्टरपंथी संगठनों से खतरा है। इस इनपुट के बाद बीजेपी नेता पवैया की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
कहा जा रहा है कि हिंदू नेता जयभान सिंह पवैया को कट्टरपंथी संगठनों से खतरा है। इंटेलिजेंस द्वारा ऐसा इनपुट मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है। यह बात भी सामने आई है कि राम मंदिर आंदोलन से जुड़े नेताओं को इस्लामिक संगठनों से खतरा है।
बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और हिंदू नेता जयभान सिंह पवैया भी राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे हैं। कुछ साल पहले कोर्ट ने उन्हें एक मामले में बरी भी कर दिया था। पवैया बीजेपी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। फिलहाल राजनीति में सक्रिय हैं। हालांकि उनके पास पहले से ही सुरक्षा है, लेकिन चरमपंथी संगठनों के खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कुछ समय पहले उन्हें स्पेशल फोर्स के साथ Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी।