मध्यप्रदेश में प्रचंड जीत के साथ ही बीजेपी फिर सरकार बनाने जा रहे है। इस विराट जीत के बाद सवाल यह बना हुआ है कि प्रदेश में भाजपा सरकार का मुखिया कौन होगा। इसे लेकर अब प्रदेश के विधायकों के बयान भी सामने आने लगे हैं।
पूरे प्रदेश में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले विधायक रमेश मेंदोला ने अब अगले मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ रमेश मेंदोला ने कैलाश विजयवर्गीय को सीएम बनाए जाने को लेकर पूछे एक सवाल के जवाब में दिलचस्प जवाब दिया है।
उन्होंने कहा कि जनभावनाएं हैं कि कैलाशजी प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इसमें कोई शक नहीं है कि प्रदेश के लोग कैलाशजी को सीएम के रूप में देखना चाहते हैं। कैलाश विजयवर्गीय इस बार इंदौर-1 सीट से जीत दर्ज़ कर विधायक बने हैं।
वहीं रमेश मेंदोला ने इंदौर-2 सीट पर 10747 वोट से जीत हासिल की है। ये प्रदेश की सबसे बड़ी जीत है। मेंदोला को कैलाश विजयवर्गीय का करीबी भी माना जाता है। इस बार भाजपा ने इंदौर जिले में सभी नौ सीटों पर जीत हासिल कर कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ कर दिया है।
गौरतलब है कि प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री को अगले लेकर बीजेपी की प्रदेश इकाई भी असमंजस में है। प्रदेश के कई बड़े नेताओं यह बयान दे चुके हैं कि अगला मुख्यमंत्री बीजेपी का हाईकमान तय करेगा। ऐसे में स्पष्ट है कि बीजेपी ने फिलहाल सीएम शिवराज सिंह चौहान को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है।
वहीं यह भी कहा जा रहा है कि बीजेपी की बंपर जीत के बाद अब आलाकमान भी शिवराज सिंह चौहान को साइडलाइन करने की हालत में नहीं है। ऐसे में देखना यह है कि क्या बीजेपी नए चेहरे पर दांव लगाना चाहेगी या फिर एक बार फिर से सीएम शिवराज पर भरोसा जताते हुए उनको रिपीट करेगी।