मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना को लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ है। विपक्ष की ओर से लगातार लाड़ली बहना योजना को लेकर ये सवाल उठाए जा रहे है, कि शिवराज सरकार में चलाई गई ये योजना आगे भी जारी रहेगी या नहीं। विपक्ष बार-बार सीएम डॉ. मोहन यादव से लाड़ली बहना योजना को लेकर सवाल पूछे जा रहे थे, लेकिन इस पर उन्होंने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया, जिसके कारण संशय बरकरार रहा।
अब राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापन के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में कहा, सरकार की कोई भी योजना बंद नहीं होगी। हमारे पास सभी योजनाओं के लिए पर्याप्त धनराशि है। डॉ. मोहन यादव राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सदन को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले चर्चा के दौरान लाड़ली बहना योजना पर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने सरकार से पूछा कि क्या लाड़ली बहना योजना जारी रहेगी या नहीं।
राज्यपाल के अभिभाषण पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा, लाड़ली लक्ष्मी सहित कोई भी योजना बंद नहीं की जायेगी। हमारे पास सभी योजनाओं के लिए पर्याप्त धनराशि है। सभी को गैस कनेक्शन की राशि भी मिलेगी। योजना की राशि निर्धारित तिथि पर जमा की जा रही है। हमारी सरकार ने राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।
आपकी सरकार के दौरान राम मंदिर को कई तरह से लटकाये रखा गया। हमारी सरकार 22 जनवरी को राम भक्तों का स्वागत करेगी।
डबल इंजन सरकार में मप्र से बीमारू राज्य का कलंक हटा राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के बाद विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में 16वीं विधानसभा के गठन के बाद 4 दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया था। जिसमें सभी विधायकों ने शपथ ली। इसके साथ ही अध्यक्ष का चुनाव भी हुआ।