नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के सगे बहनोई अखिल पटेल को डिंडौरी जिले का पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया है। इस नियुक्ति में उमंग सिंगार की भूमिका को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। अब इन सवालों पर सफाई देते हुए उमंग सिंगार ने अखिल पटेल की नियुक्ति के आदेश निरस्त करने की सरकार से अपील की है।

उमंग सिंघार ने अखिल पटेल को लेकर चल रही खबरों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि नवनियुक्त डिंडोरी पुलिस अधीक्षक मेरे रिश्तेदार हैं शायद यह जानकारी आपको भी नहीं होगी लेकिन मीडिया में आयी ख़बरों से लग रहा है कि हाल ही में हुए इस स्थानांतरण आदेश का कुछ ग़लत अर्थ निकाला जा रहा है।  

उमंग सिंगार ने आगे लिखा कि कौन अधिकारी कहाँ पदस्थ हो यह आपका विवेकाधीन अधिकार है। परंतु मेरा निवेदन है कि यह आदेश निरस्त कर उन्हें पुलिस मुख्यालय लूप-लाइन में ही रखा जाये, ताकि प्रदेश की जनता के सामने #भ्रम की स्थिति ना रहे एवं एक ज़िम्मेदार पुलिस अधिकारी की छवि भी ख़राब ना हो।

गौरतलब है कि पटेल पिछली सरकार में भी अनूपपुर एसपी रहे हैं। विवाद का कारण हाल ही में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कलेक्टरों पर की जा रही कार्रवाई को सरकार की तारीफ में दिया बयान बताया जा रहा है। बड़ी बात यहहै कि इसी दिन राज्य शासन ने उनके बहनोई अखिल पटेल को डिंडौरी का एसपी बनाकर भेज दिया।