जबलपुर- अमरकंटक नेशनल हाइवे पर लोकायुक्त टीम का वाहन पलटने की खबर सामने आ रही है। डिंडौरी जिले के शहपुरा से ट्रेप की कार्रवाई करने के बाद जबलपुर लौटते समय वाहन हादसे का शिकार हो गया। पता चला है, कि ददरगांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
लोकायुक्त के 2 निरीक्षक, 4 आरक्षक समेत वाहन चालक हादसे का शिकार हुए। सभी घायलों को शहपुरा अस्पताल में किया गया भर्ती, 2 पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर होने पर उनको जबलपुर रेफर किया गया है।
डिंडोरी के शाहपुरा में ट्रैप ऑपरेशन कर लौट रही लोकायुक्त टीम की कार कुंडम के पास पलट गई। हादसे में दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ को मामूली चोटें आई हैं। घटना मंगलवार रात कुंडम के दादरगवां गांव के पास हुई। घायलों को दमोहनाका के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लोकायुक्त संगठन जबलपुर के एसपी संजय साहू ने बताया कि निरीक्षक रेखा प्रजापति, भूपेन्द्र दीवान, आरक्षक गोविंद सिंह और दिनेश दुबे सहित सात सदस्यीय टीम मंगलवार को डिंडोरी जिले के शाहपुरा पहुंची। वहां टीम ने रोजगार सहायक नानसिंह मरकाम को 500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद टीम जबलपुर लौट रही थी।
टीम की गाड़ी जब कुंडम के ददरगवां गांव के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित हो गई। इससे पहले कि ड्राइवर संभल पाता गाड़ी पलट गई। इस घटना में गोविंद सिंह घायल हो गये जबकि दिनेश को गंभीर चोटें आयीं। सूचना मिलते ही कुंडम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस से दमोह नाका स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां गोविंद सिंह और दिनेश को भर्ती किया गया है।