एमपी के सीहोर में हुई एक शादी की सोशल मीडिया की सुर्ख़ियों में है। कुरावर निवासी नीतेश अग्रवाल और फ्रांस की ओरियन ने हिंदू रीति-रिवाज से सीहोर के एक रिजॉर्ट में सात फेरे लिए। शादी में फ्रांस से ओरियन के परिवार के 25 और भी लोग शामिल हुए। दोनों पक्षों ने जमकर मस्ती की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं।
दूल्हा नीतीश साल 2013 में पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। कनाडा में पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात ओरियन से हुई थी। ये मुलाकात बाद में प्यार में बदल गई। दोनों ने घरवालों की मर्जी से शादी करने का फैसला किया। दोनों की शादी 30 नवंबर को सीहोर में हुई थी।
नितेश अग्रवाल का पुश्तैनी घर राजगढ़ के कुरावर में है। शादी की कई सारी रस्में उनके पैतृक घर में निभाई गईं। हल्दी भी वहीं थी। कहा जा रहा है कि वह हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी को देखने के लिए विदेशी मेहमान भी काफी उत्साहित थे।
शादी में दुल्हन ओरियन के परिजन भी पहुंचे थे। ओरियन के माता-पिता सहित वहां से करीब 25 लोग शादी में आए थे। सभी लोग फ्लाइट से भोपाल पहुंचे। सभी भोपाल के एक होटल में ठहरे फिर यहां से वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए सीहोर के रिजॉर्ट पहुंचे।
ओरियन को हिंदी ठीक से समझ नहीं आती थी। जिसके चलते पंडित जी ने शादी के दौरान अंग्रेजी में सात वचन कहे। वहीं उनके पिता ने भारतीय परंपराओं के अनुसार कन्यादान भी किया। फ्रांस से आए सभी मेहमान शादी के दौरान देसी रंग में नजर आए। महिलाएं साड़ी और लहंगे में थीं जबकि पुरुष कुर्ते और पायजामे में थे। सभी के सिर पर पगड़ी भी थी। मंडप में दुल्हन की एंट्री भी भारतीय अंदाज में हुई थी।