मध्य प्रदेश में खराब मौसम के कारण इंडिगो की हैदराबाद से इंदौर की फ्लाइट नं. 6E377 समय पर इंदौर नहीं पहुंच सकी। फ्लाइट का इंदौर पहुंचने का समय सुबह 7 बजकर 10 मिनट का है, लेकिन खराब मौसम के चलते इंडिगो की ये फ्लाइट करीब एक घंटे तक इंदौर की हवा में चक्कर लगाती रही।

खराब मौसम लो विज़िबिलिटी के कारण 1 घंटे तक फ्लाइट को इंदौर में लैंडिंग करने की कोशिश की गई। पायलट ने विमान को एयरपोर्ट पर उतारने की कई बार कोशिश की, लेकिन असफल रहा। इसके बाद फ्लाइट को अहमदाबाद डाइवर्ट कर दिया गया और 8:40 पर अहमदाबाद में लैंड किया गया।

अहमदाबाद में फ्लाइट की लैंडिंग डायवर्ट किए जाने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सभी यात्री रनवे पर विमान में ही बैठे हैं और मौसम के सही होने का इंतजार कर रहे हैं।