मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच बड़ी खबर आई है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव के लिए उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। इस सूची में सपा ने वैराग्यानंद गिरि उर्फ मिर्ची बाबा को भी उम्मीदवार बनाया है। मिर्ची बाबा बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने हाल ही में मिर्ची बाबा से मुलाकात की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर बाबा के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी। अखिलेश ने भी ये तस्वीर शेयर कर मिर्ची बाबा को बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'मिर्ची बाबा से शिष्टाचार भेंट और एमपी विधानसभा विशेष सीट से चुनाव लड़ने के लिए शुभकामनाएं!'
अखिलेश के इस ट्वीट के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि मिर्ची बाबा किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन अब सस्पेंस ख़त्म हो गया है। समाजवादी पार्टी ने भी 5 सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं। जिनमें बिजावर से मनोज यादव की जगह रेखा यादव, देवतालाब से रामयज्ञ सोंधिया की जगह सीमा तोमर, पृथ्वीपुर से शिवांगी यादव की जगह मिनी यादव, गुन्नौर से जितेंद्र कुमार की जगह अमिता बागरी और गोहद से मोहन लाल की जगह जितेंद्र खटीक को टिकट दिया गया है।
इसके अलावा सपा ने देवसर से सुषमा प्रजापति, आष्टा से अंबाराम मालवीय, सतना से हाजी मोहन खान, अमरपाटन से बालकृष्ण यादव, पवई से रजनी यादव, रैगांव से इंदल प्रसाद प्रजापति पूर्व सीईओ, विनोद सिंह बघेल, कोतमा से संत राजेश गिरी को मैदान में उतारा है। भितरवार से महाराज, जबलपुर कैंट से देवेन्द्र यादव, जबलपुर उत्तर मध्य से रंजना कुर्मी, आगर मालवा से कैलाश मालवीय, अंबाह से अनिता सिंह चौधरी, मुरैना से राकेश कुशवाह, बहोरीबंद से शंकर महतो लोधी, दमोह से द्रगपाल सिंह लोधी, बृजमोहन शर्मा मेहगांव, बड़ामलहरा से मोतीलाल यादव आका भाई को प्रत्याशी बनाया है।
वहीं जयसिंह नगर से कौलाशेष कुमार बैगा, जेतपुर से विशेषर सिंह पाओ, पिछोर से राजीव यादव, शमशाबाद से शिशुपाल यादव, महाराजपुर से अजय दौलत तिवारी, विजय राघवगढ़ से राममिलन विश्वकर्मा, भिंड से रविसेन जैन, मीरजी महाराज, भिंड से बाबाजी महाराज, वाघेला महाराज, अटेर से मुन्ना सिंह भदौरिया, बरगी से आशीष मिश्रा, टीकमगढ़ से संजय यादव, बीना ले दीपक अहिरवार, नरेला से शमसुल हसन, सेवड़ा से देवेन्द्र सिंह चौहान, ग्वालियर ग्रामीण से राजेश यादव, सिरोंज से असलम गौरी, मुलताई और भूरी से कृपाल सिंह सिसौदिया सेना से सिंघाड़े को टिकट दिया गया है।