मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार की कैबिनेट की चौथी बैठक आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में होगी. मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में कई बड़े प्रस्तावों पर आज मुहर लग सकती है. इसके अलावा इस बैठक में आदिम जाति कल्याण विभाग प्रजेंटेशन भी देगा. वहीं कैबिनेट में अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच और वसूली को लेकर भी प्रस्ताव रखा जा सकता है. 
इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी 

- मोहन कैबिनेट की बैठक में पीएम जन मन आवास योजना को मंजूरी मिल सकती है.
- विशेष पिछड़ी जातियों बैगा,सहरिया और भारिया के लिए बनी पीएम जन मन आवास योजना को आज मिल सकती है कैबिनेट की  मंजूरी. इस योजना के तहत तीन साल में 1.20 लाख आदिवासियों को आवास सरकार उपलब्ध कराएगी. इसका 23 जिलों के    आदिवासियों को लाभ मिलेगा.
- इसके अलावा बैठक में आदिम जाति कल्याण विभाग प्रजेंटेशन देगा.
- वहीं कैबिनेट में अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच और वसूली को लेकर प्रस्ताव भी रखा जा सकता है.