मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सुबह 11.30 बजे पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। समारोह भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। वहीं जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल मंगूभाई पटेल उन्हें शपथ दिलाएंगे। फिलहाल कोई अन्य विधायक मंत्री पद की शपथ नहीं लेगा।
शपथ ग्रहण समारोह से पहले मनोनीत सीएम मोहन यादव ने बुधवार को कहा, 'मैं सभी को एक साथ लाऊंगा और सुशासन सुनिश्चित करूंगा। मोहन यादव ने कहा कि वो मध्य प्रदेश की जनता को लेकर सभी को साथ ले काम करेंगे और किसी भी तरह के राग द्वेष से दूर रहेंगे।
उन्होंने कहा है, कि मैं विक्रमादित्य की नगरी से आता हूं और उन्ही के स्वर्णिम शासनकाल को हम फिर से धरातल पर उतरते देखेंगे। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर आगे कहा कि हमने इंद्र की सभा की कल्पना ही की है और ये इंद्र की सभी की तरह ही होगी।
आपको बता दें, कि शपथ ग्रहण समारोह में 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को शामिल होना है। जिनमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजराज के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो, नागालैंड के उप मुख्यमंत्री वाई. पटना, महाराष्ट्र के सीएम अम्ननाथ शिंदे शामिल होंगे. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और अजीत पंवार भी शामिल होंगे।