मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके साथ दो उपमुख्यमंत्रियों जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने बुधवार (13 दिसंबर) को शपथ ली। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। 

10 मिनट के संक्षिप्त शपथ ग्रहण समारोह में किसी भी मंत्री ने शपथ नहीं ली। माना जा रहा है कि 16 दिसंबर से पहले नई कैबिनेट का गठन हो जाएगा। एमपी में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण भी संपन्न हुआ।

मध्य प्रदेश के नए सीएम पद और गोपनीयता की शपथ लेते हुए मोहन यादव ने कहा, मैं मप्र के मुख्यमंत्री का कर्तव्य निष्ठापूर्वक निभाऊंगा। शपथ लेने के बाद नए सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से मुलाकात की।

सीएम के बाद डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने शपथ ली। इस बार एमपी में दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। इनमें से एक डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद पीएम मोदी से मुलाकात की। शपथ लेने के बाद भारत माता की जय और मोदी मोदी के नारे लगे।

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के नाम की घोषणा होते ही जनता ने जोरदार स्वागत किया। दूसरे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने उपमुख्यमंत्री पद के साथ गोपनीयता की भी शपथ ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने भी पीएम मोदी से मुलाकात की। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कई बीजेपी शासित राज्यों के सीएम भोपाल पहुंचे थे।