शिवपुरी के पोहरी विधानसभा क्षेत्र में मतदान के बाद शुक्रवार रात एक पुराने कब्रिस्तान में 6 ईवीएम मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने अपने X हैंडल पर घटना का एक वीडियो शेयर किया है।

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, क्या निर्वाचन आयोग इसका संतोषप्रद जवाब देगा....?? शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्थित पुराने कब्रिस्तान से हमारे जांबाज पार्टी मित्रों ने 6 EVM जब्त की...!! ये मशीनें वहां कैसे पहुंची या सरकार कब्रिस्तान जा रही है...? पार्टी प्रत्याशी श्री कैलाश कुशवाह और पार्टी मित्र कर रहे हैं जद्दोजेहाद, मजबूर और निकम्मे प्रशासन के पास कोई जवाब नहीं....!!

बताया जा रहा है कि कब्रिस्तान में मशीनें होने की सूचना मिलने पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की कि ये मशीनें यहां कैसे पहुंचीं। सीरियल नंबर के मिलान से यह भी पता लगाया जा सकता है कि इन मशीनों का इस्तेमाल किसी मतदान केंद्र पर किया गया था या नहीं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक मंत्री सुरेश राठखेड़ा पोहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं।