मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई। अब इसके बाद सभी को चुनाव परिणाम का इंतज़ार है। विधानसभा चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
इधर सट्टा बाजार के मुताबिक मध्यप्रदेश में BJP को 110 से 112 सीट और कांग्रेस को 114 से सी 116 सीट आने की संभावना है और दोनो का भाव भी बराबर 1-1 रुपये चल रहा है। यानी दोनों ही दलों द्वारा इस बार सरकार बनाने की संभावना है।
हालाँकि स्टोरियों के मुताबिक 80 फीसदी चांस BJP द्वारा सरकार बनाये जाने के है। जबकि कांग्रेस की सरकार बनने के चांस मात्र 20 फीसदी ही हैं। सट्टा बाजार के अनुमान के बाद अब मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के माथे पर चिंता की लकीरे खिचनी शुरू हो गई हैं।
अब मध्यप्रदेश में सत्ता के सिंहासन पर कौन बैठेगा ये तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही तय होगा।