मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान सागर जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां भारतीय जनता पार्टी का एक प्रचार वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग गंभीर घायल हो गए। वाहन रहली में मंत्री गोपाल भार्गव का प्रचार कर रहा था।
हादसा रहली थाना क्षेत्र अंतर्गत बगरोंन बरखेड़ा रोड़ पर हुआ। हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं इस घटना में 11 लोग के गंभीर रूप से घायल हो गए।
रहली पुलिस के मुताबिक सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को एंबुलेंस की मदद से पहले रहली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां गंभीर घायलों को सागर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।