मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एक बार दिल्ली पर निगाह टिकी है। माना जा रहा है कि बीजेपी की आज पांचवी लिस्ट जारी हो सकती है। राजस्थान और मध्यप्रदेश की कोर ग्रुप की मीटिंग के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर संगठन महामंत्री बीएल सतोष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कल देर रात तक चली बैठक के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं।

बैठक में बचे 94 उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई है। माना जा रहा है कि भाजपा ने एक बार फिर से अनुभवी लोगों को मौका देने का फैसला किया है। बीजेपी किसी भी प्रकार का रिस्क लेने के मूड में अब नही। साथ ही करीब दो दर्जन सीटों को लेकर उहापोह की स्थित है जिससे पांचवी सूची में कुछ नए चेहरे भी दिखाई दे सकते हैं।

वहीं दिल्ली में आज कांग्रेस मुख्यालय पर इलेक्शन कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बचे उम्मीदवारों पर मुहर लगने की उम्मीद है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी  समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है। कहा यह भी जा रहा ही कि इलेक्शन कमेटी की बैठक में पहली लिस्ट में घोषित आधा दर्जन उम्मीदवारों के नाम पर फिर चर्चा हो सकती है। इन नामों का जमकर विरोध हो रहा है।