मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के सी वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत 40 नाम शामिल हैं।
लिस्ट के मुताबिक़ कांग्रेस के तीन मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अशोक गहलोत और सुखविंदर सिंह सुक्कू भी प्रदेश में प्रचार करते नज़र आएंगे। राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री रहे सचिन पायलट भी MP में चुनावी चमक बिखेरेंगे।
अगर प्रदेश के नेताओं की बात की जाये तो लिस्ट में कमलनाथ, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल, ओमकार सिंह मरकाम, अजय सिंह राहुल, विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, नकुलनाथ, मीनाक्षी नटराजन,आरिफ मसूद जैसे नाम भी लिस्ट में शामिल हैं।