मध्यप्रदेश में मतदान के बाद अब 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना पर निगाह टिकी हैं। इस बीच विधानसभा सचिवालय ने दो विधायकों सचिन बिरला-नारायण त्रिपाठी के त्यागपत्र स्वीकार कर लिए हैं। हालांकि अब त्यागपत्र स्वीकार किये जाना केवल औपचारिकता मात्र है।
त्यागपत्र देने वाले मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी पार्टी इस बार चुनाव में विंध्य विकास पार्टी नाम से अपना राजनीतिक दल बना मैदान में हैं। वहीं बड़वाह से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला दलबदल कर भाजपा में शामिल हो चुनाव लड़ रहे हैं हैं।
विधानसभा सचिवालय की फैसले के बाद इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। त्यागपत्र स्वीकार होने के बाद परिणाम आने तक दोनों ही विधानसभा क्षेत्र में अभी स्थान खाली रहेगा।
देखना यह है कि अब ये दोनों पूर्व विधायक दोबारा विधानसभा पहुँचने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं। इसके लिए फिलहाल तीन तारीख को आने वाले चुनाव नतीज़ों का इंतज़ार करना होगा। इसके साथ ही राज्य में अगली सत्ता का निर्धारण भी हो जायेगा।