मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार के केवल दो दिन शेष हैं। कल शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। इससे पहले दोनों दल प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आज प्रदेश में दो जनसभाएं और एक रोड शो करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह 11 बजे बैतूल आएंगे। वे यहां बैतूल, आमला, भैंसदेही, मुलताई, घोड़ाडोंगरी और पांर्ढुणा के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में लोगों को संबोधित करेंगे। PM करीब एक घंटे यहां रुकेंगे।
यहां से वे दोपहर 1.30 बजे शाजापुर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 3.45 बजे झाबुआ में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 6 बजे इंदौर में रोड-शो में शामिल होंगे। इंदौर में प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर जबर्दस्त तैयारियाँ की जा रही हैं।
इसकी शुरुआत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के बड़ा गणपति मंदिर से होगी। जबकि इसका समापन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के राजवाड़ा पर होगा। इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी इंदौर में दो सभा और एक रोड शो कर चुकी हैं।