मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक धुआंधार प्रचार में जुट गए हैं। सोमवार को बीजेपी की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ग्वालियर और रायसेन जिले में चुनावी सभाएं लेंगे वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को धार की कुक्षी सीट के डही और इंदौर में सभा करेंगी। बसपा अध्यक्ष मायावती मुंगावली और निवाड़ी में चुनावी सभाएं करेंगी।

केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 6 नवंबर को दोपहर 3 बजे ग्वालियर ग्रामीण में आमसभा एवं शाम  5.30 बजे रायसेन जिले के भोजपुर विधानसभा के सतलापुर में सभा को संबोधित करेंगे।

प्रियंका गांधी आज दोपहर एक बजे  धार जिले के कुक्षी में और शाम 4 बजे इंदौर में सभा करेंगी। बसपा अध्यक्ष मायावती सुबह 11 बजे मुंगावली और दोपहर 12.30 निवाड़ी में सभा करेंगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिंगरौली, रीवा, सतना और भोपाल जिले में, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर, दतिया और भिंड में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं करेंगे। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा झाबुआ, धार और इंदौर जिले में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

वहीं प्रदेश भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर शिवपुरी, दतिया, श्योपुर व मुरैना, केन्द्रीय मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर, दतिया, भिण्ड, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रायसेन, सांसद रवि किशन अनूपपुर, उमरिया, जबलपुर केंट जिले की विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।