मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का काउंट डाउन चल रहा है। प्रदेश में 17 नवंबर को वोटिंग है। इसी के चलते सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही जमकर चुनावी सभाएं और चुनाव प्रचार में लगे हैं। इसी के चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बीजेपी की सत्ता में वापसी के लिए भरसक कोशिश कर रहे हैं। 
इसी क्रम में सीएम शिवराज बुधवार 1 नवंबर को 4 विधानसभाओं में जनसभा करेंगे। सीएम विधानसभा पुष्पराजगढ़, डिंडौरी, शहपुरा और लखनादौन में सभा को करेंगे सम्बोधित।

सीएम शिवराज 11:15 बजे- लीला टोला (वि.स. पुष्पराजगढ़) जिला अनूपपुर, 12:20 बजे- बजाग (वि.स. डिंडौरी) जिला डिंडौरी, 1:35 बजे- कनेरी मेहंदवानी (वि.स. शहपुरा), जिला डिण्डोरी, 2:40 बजे- घन्सौर (वि.स. लखनादौन), जिला सिवनी में जनसभा कर चुनाव प्रचार करेंगे।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी कांग्रेस के लिए जमकर प्रचार और सभाएं कर रहे हैं। पीसीसी चीफ कमलनाथ का 01 नवम्बर 2023 नरसिंहपुर और सागर का दौरा करने का कार्यक्रम है। वे सुबह 09:30 बजे भोपाल से प्रस्थान करेंगे, सुबह 10:45 पर करेली, ज़िला नरसिंहपुर पहुंचकर 11:00 बजे करेली में जनसभा करेंगे। दोपहर 12:15 बजे करेली से प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:45 बजे कमलनाथ सुरखी विधानसभा के जैसीनगर, ज़िला सागर पहुंचेंगे। दोपहर 01:00 बजे जैसीनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 02:15 पर जैसीनगर से भोपाल के लिये प्रस्थान कर दोपहर 03:00 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

यानि कि बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार कर जीत का डंका बजाने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं लेकिन इस सबके बाद सत्ता की मली किसके हिस्से में ती है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।