पूरा देश इस वक्त राममय है, लोग अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं, जो लोग ये सब अपनी आंखों से देख रहे हैं वो खुद को भाग्यशाली मान रहे हैं, लोग राम को नमन कर रहे हैं। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर राम लला के लिए देशभर से उपहार और प्रसादी भेजे जाने का सिलसिला भी लगातार जारी है।

इसी क्रम में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बाबा महाकाल की तरफ से प्रसाद के तौर पर बड़ी संख्या में लड्डू भेजे जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसकी घोषणा की है.. सीएम यादव का कहना है, कि राम मंदिर का निर्माण देखना हमारा सौभाग्य है। सीएम ने आगे कहा कि अयोध्या में एक बार फिर राम मंदिर का निर्माण होना देश और मध्य प्रदेश के लिए बड़े गौरव की बात है क्योंकि यह सौभाग्य की बात है कि 2000 साल पहले सम्राट विक्रमादित्य ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया था।

सीएम ने गे कहा, भारत में रहने वाले हम सभी लोगों के लिए इसे एक बार फिर से बनते हुए देखना एक पल है। 500 साल की कानूनी लड़ाई और सैकड़ों साल का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है, देश में उत्साह है तो मध्य प्रदेश भी पीछे नहीं रहेगा, यहां भी 22 जनवरी को त्योहार मनाया जाएगा।

ऐसे में मध्यप्रदेश कैसे पीछे रह सकता है... सम्राट विक्रमादित्य जी की नगरी , बाबा महांकाल की नगरी उज्जैन से हम 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पावन प्रसंग पर महांकाल के प्रसाद के रूप में 5 लाख लड्डू भेजेंगे।

आपको बता दें, कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन और रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसे लेकर अयोध्या ही नहीं देशभर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। देशभर में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इस सबके बीच पीएम मोदी ने शुक्रवार से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान शुरू कर दिया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर खुद ये जानकारी दी। इसके लिए पीएम मोदी ने देशवासियों के लिए एक ऑडियो संदेश भी जारी किया है।