मध्यप्रदेश के श्योपुर में स्थित कूनो नेशनल पार्क में 17 से 23 दिसंबर तक चीता उत्सव मनाया जाएगा। वहीं फेस्टिवल से पहले चीतों को बाड़े से खुले जंगल में छोड़ा जाएगा। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि चीता सफारी भी इस दौरान शुरू हो सकती है।
कूनो नेशनल पार्क में होने वाले इस उत्सव में देश-दुनिया से पर्यावरण व वन्यजीव विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही आम जन भी इसकी बुकिंग करा सकता है। छह दिवसीय कूनो फारेस्ट फेस्टिवल के लिए 50 लग्जरी टेंट सिटी तैयार की जा रही है, जिसमें पर्यटक रुकेंगे।
यह टेंट सिटी फेस्टिवल के बाद भी 10 साल के लिए रहेगी। इसमें पैरासिलिंग, हाॅट एयर बैलून, फ्री फलाइटस, पैराग्लाइडिंग, साइलेंट डीजे, साइट की सुविधा रहेगी। चीता उत्सव में बड़ी संख्या में वाइल्ड लाइफ लवर्स के जुटने की उम्मीद है।
बता दें कि नामीबिया से लाए गए चीतों को कूनो नेशलन पार्क में 17 सितंबर को छोड़ा गया था। चीतों के आने के बाद यह पहला मौका है जब इतना प्रदेश सरकार बड़े स्तर पर चीता उत्सव मना रही है। पूर्व में यह आयोजन एक दिसंबर 2023 से प्रस्तावित किया गया था। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद आयोजन की तिथियों में बदलाव के साथ नया शिड्यूल जारी किया गया है।