दीपावली से पहले ही मध्य प्रदेश की हवा जहरीली हो गई है। 6 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के पार पहुंच गया है, जो सेहत के लिए घातक साबित हो सकता है। मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों से जारी आंकड़ों में सबसे प्रदूषित हवा ग्वालियर और कटनी में दर्ज की गई है। ग्वालियर में AQI 247 जबकि कटनी में एयर क्वालिटी इंडेक्स 237 तक पहुंच गया है।

मप्र के शहरों का हाल

-ग्वालियर-247
-भोपाल-207
-उज्जैन-204
-सतना-205
-सागर-202
-कटनी-237

राजधानी भोपाल के कुछ इलाकों में रात में AQI 250 तक पहुंच गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, AQI 100 से ज्यादा होने पर हवा हानिकारक हो जाती है। AQI 200 से ज्यादा होने पर हवा खराब मानी जाती है। जबकि 300 से ऊपर AQI को बहुत खराब माना जाता है।