मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। कांग्रेस मीडिया के उपाध्यक्ष नरेंद्र सलूजा शुक्रवार सुबह BJP में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने निवास पर सलूजा को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।
नरेंद्र सलूजा सुबह मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने के बाद सलूजा ने कहा कि इंदौर की 8 नवम्बर की घटना के कारण कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।
सलूजा ने कहा कि इंदौर में कीर्तनकार के कहे शब्द से कमलनाथ के प्रति सोच बदल गई। इसके बाद मैं न कमलनाथ से मिला न शुभकामनाएं, बधाई दी। सलूजा ने यह भी कहा कि जिस पर मेरे धर्म के लोगों की हत्या का आरोप था उसके साथ काम नहीं करूंगा।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के इंदौर खालसा कालेज में सम्मान विवाद में कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष नरेंद्र सलूजा को हटा दिया गया था। खालसा कॉलेज में पूर्व सीएम कमलनाथ के प्रकाश पर्व पर आयोजित कीर्तन कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहाँ एक कीर्तनकार ने उनके सम्मान का विरोध किया था।
उन्होंने आयोजकों को जमकर खरी खोटी सुनाते कहा था कि जिसके कहने पर 1984 में हजारों सिखों को कत्ल हुआ। दुकानें जलाई गई। हमारी माताओं बहनों की इज्जत पर हाथ डाला गया। हम उसका सम्मान कर रहे है। उन्होंने वाहे गुरु गोविंद सिंह की सौगन्ध खाकर कभी भी इंदौर नहीं आने की बात भी कही थी। इस पर जमकर विवाद हुआ था।