भोपाल। मोहन यादव के नेतृत्व में बनी नई राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक के मुम्बई कार्यालय के माध्यम से अपनी गवर्मेन्ट सिक्युरिटीज का विक्रय कर 2 हजार करोड़ रुपयों का पहला कर्ज बाजार से उठाया है।
इस कर्ज का पूर्ण भुगतान 16 साल बाद किया जायेगा और इस बीच साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान भी किया जायेगा। वर्तमान वित्त वर्ष में राज्य सरकार बाजार से कुल 21 हजार करोड़ रुपयों का कर्ज ले चुकी है और नया 2 हजार करोड़ रुपयों का कर्ज मिलाकर यह राशि 23 हजार करोड़ रुपये हो गया है। राज्य सरकार ने साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज चढ़ा हुआ है।