मप्र विधानसभा का सत्र आज शुरू हो गया। पहले दिन सोलहवीं विस के लिये हाल में निर्वाचित सभी विधायकों की शपथ का सिलसिला चल रहा है। यह सत्र चार दिवसीय है। बुधवार को विस अध्यक्ष का चुनाव होगा। भाजपा की तरफ से नरेंद्र सिंह तोमर का नाम इस पद के लिये तय किया गया है। विधानसभा में दलीय स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि यह चुनाव निर्विरोध ही होगा। इस सत्र में संभावना यह भी है कि सरकार वित्तीय वर्ष 2023- 24 के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी।
अब शिवराज का आया दिल्ली - बुलावा
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिल्ली में हाइकमान ने बुलाया है। शिवराज मतदान निपटने के बाद भी दिल्ली नहीं गये और नतीजे आने के बाद से भी यहीं हैं। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में चेहरों को शामिल करने के मामले में चल रहे मंथन में उनके विचार भी लिये जा सकते हैं और शिवराज को हाइकमान नये काम भी सौंप सकता हैं। डा मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद से शिवराज की केंद्र में किसी भूमिका की अटकलें हैं।