मध्यप्रदेश में 2006 बैच के13 आईपीएस अधिकारियों को नए साल से पहले बड़ा तोहफा मिला है। गृह विभाग ने इन 13 आईपीएस को पदोन्नत कर आईजी बनाए जाने के आदेश जारी किए हैं।

आदेश के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ अंशुमान सिंह समेत कई अधिकारी पदोन्नत हुए हैं। इन अधिकारियों को पदोन्नति के बाद अभी यथावत पदस्थ रखा गया है। इनकी नवीन पदस्थापना के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। 

जिन अधिकारियों के प्रमोशन हुए हैं, उनमें सबसे पहला नाम है रुचिवर्धन मिश्रा का है जो डीआईजी प्रशासन के पद पर थीं, उनको प्रमोट करके आईजी प्रशासन बना दिया गया है। चंद्रशेखर सोलंकी खरगौन रेंज के डीआईजी थे, वे यहीं पर अब आईजी बना दिए गए हैं।