मध्यप्रदेश में रात के साथ दिन में भी गुलाबी ठंड का असर बढ रहा है और ठंड तेज होने के आसार भी हैं. अगले सप्ताह एक दो दिन छिटपुट बारिके बाद तेज ठंड पड़ना शुरू होगी. अभी 22 शहरों में दिन का टेम्प्रेचर 30 डिग्री के नीचे चल रहा है. इंदौर-ग्वालियर शहर पचमढ़ी से भी ठंडे हैं. वहीं, ग्वालियर- पचमढ़ी की रातें भी सबसे ठंडी हैं. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में बदलाव जल्द होगा और दिसंबर में तेज ठंड महसूस होने लगेगी.

दिन का तापमान भी गिरेगा : 

अब उत्तरी पश्चमी हवाएं मौसम में धीरे-धीरे ठंडक का एहसास कराएंगी. सूरज ढलने के बाद ठंडक भी बढ़ गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी और अब ऐसे में तीखी ठंड का एहसास होने लगेगा. प्रदेश में मौसम जैसे-जैसे करवट लेगा, तेज ठंड का दौर अब दस्तक देगा. आने वाले तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में आज से सक्रिय होने वाले साइक्लोनिक सरकुलेशन की वजह से प्रदेश के मौसम में तेजी से परिवर्तन देखने को मिलेगा.