इंदौर में एक बार फिर से प्रवासी भारतीय समिट का आयोजन किया जा रहा है। 17 दिसंबर को आयोजित होने जा रहे इस समिट में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों के शामिल होने की संभावना है। 

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया, कि आयोजन में शामिल होने के लिए 200 से अधिक प्रवासी भारतीय इंदौर पहुंचने वाले हैं। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आपको बता दें, कि पिछले साल भी बड़े स्तर पर प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी तीन दिवसीय एनआरआई सम्मेलन के इस आयोजन का हिस्सा बने थे।

कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था, कि अपनों से आमने-सामने की मुलाकात का, आमने-सामने की बात का अलग ही आनंद होता है।
कहा जा रहा है, कि पिछली बार की तरह ही इस बार भी ये आयोजन भव्य होने वाला है।