भोपाल: राज्य के गृह विभाग ने भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम एनटीपीसी के नरसिंहपुर जिले में गाडरवारा के ग्राम डोंगरगांव में स्थित सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट प्लांट क्षेत्र को शासकीय गुप्त अधिनियम 1923 के तहत प्रतिबंधित स्थान घोषित किया है। अब इस प्लांट क्षेत्र में बिना अनुमति के कोई प्रवेश नहीं कर पायेगा। प्रतिबंधित क्षेत्र की चर्तुसीमा है : पूर्व में ग्राम कुडारी व डोंगरगांव की भूमि। पश्चिम में ग्राम गांगई व उमरिया की भूमि। उत्तर में ग्राम चोरबरहटा, मेहराखेड़ा एवं उतरिया की भूमि। दक्षिण में ग्राम डोंगरगांव व गांगई की भूमि।